सरपंचों को नहीं मिल रहा प्रशासन का सहयोग

Published at :17 Jan 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
सरपंचों को नहीं मिल रहा प्रशासन का सहयोग

फोटो नंबर-2 बैठक में सरपंच व पंच बोखड़ा : प्रखंड कार्यालय में नानपुर व बोखड़ा प्रखंड के सरपंच, पंच व कचहरी सचिव की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शोभा यादव ने की. मौके पर बीडीओ व सीओ नहीं थे. उनके प्रतिनिधि के रूप में प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक विनोद कुमार थे. बैठक में […]

विज्ञापन

फोटो नंबर-2 बैठक में सरपंच व पंच बोखड़ा : प्रखंड कार्यालय में नानपुर व बोखड़ा प्रखंड के सरपंच, पंच व कचहरी सचिव की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शोभा यादव ने की. मौके पर बीडीओ व सीओ नहीं थे. उनके प्रतिनिधि के रूप में प्रखंड कार्यालय के प्रधान लिपिक विनोद कुमार थे. बैठक में सदस्यों ने कहा कि ग्राम कचहरी के सफल संचालन में प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है. सुविधाओं का अभाव है. कचहरी भवन भी नहीं बनाया जा रहा है. कचहरी में चौकीदार तक की प्रतिनियुक्ति नहीं की गयी है. — सरपंचों की मुख्य मांगे सरपंचों की 22 सूत्री मांगों में क्रमश: सुरक्षा देने, थाना से सहयोग मिलने, हथकड़ी, रस्सी व डंडा उपलब्ध कराने, वरीय अधिकारी के जांच के बाद ही सरपंच व पंच पर मुकदमा चलाने, सरपंच व पंचों की हर माह बैठक बुलाने, शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने व वर्ष 2012-13 का भत्ता देने आदि शामिल है. मौके पर रेखा देवी, मीना देवी, कुलदीप यादव व मनोज ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन