स्कूली बच्चो को मिली पोशाक राशि

Published at :16 Jan 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चो को मिली पोशाक राशि

फोटो नंबर-23 राशि देते विधायक प्रतिनिधि नानपुर/डुमरा : नानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय रायपुर में शुक्रवार को प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव ने पोशाक राशि वितरित की. श्री यादव ने बच्चो से पोशाक सिलवाने व पोशाक में ही स्कूल आने को कहा. प्रधानाध्यापक अहमद रागीब हसन ने बताया कि कुल 390 छात्रों की राशि आयी […]

विज्ञापन

फोटो नंबर-23 राशि देते विधायक प्रतिनिधि नानपुर/डुमरा : नानपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय रायपुर में शुक्रवार को प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव ने पोशाक राशि वितरित की. श्री यादव ने बच्चो से पोशाक सिलवाने व पोशाक में ही स्कूल आने को कहा. प्रधानाध्यापक अहमद रागीब हसन ने बताया कि कुल 390 छात्रों की राशि आयी है. मौके पर तहसीन खान, मनोज कुमार सिन्हा, किरण कुमारी, धनेश्वर राय समेत अन्य मौजूद थे. वही दूसरी ओर झरिलाल चौधरी मध्य विद्यालय रायपुर कन्या में छात्र अफजल, असरफ, मोसरत खातून, मोमताज समेत दर्जनों छात्रों व अभिभावकों ने शिक्षकों से पोशाक राशि नहीं दिये जाने की शिकायत की. बच्चो का कहना था कि स्कूल नियमित आने के बावजूद पोशाक राशि से वंचित किया जा रहा है. इधर, डुमरा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय विश्वनाथपुर में 102 बच्चो के बीच पोशाक मद में 46 हजार 900 रुपये का वितरण किया गया. मौके पर शिक्षा समिति की अध्यक्ष सोनिया देवी, सचिव नीलम देवी, सदस्य सोना देवी व प्रधान शिक्षक महेश बैठा भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन