40 विजेताओं को मिला मेडल

बथनाहा : प्रखंड के हरिबेला उत्क्रमित उच्च विद्यालय में युवा दिवस पर आयोजित जंग बहादुर रामदेव खलीफा पांच दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमल किशोर की अध्यक्षता व छात्र नेता सुशील उमाराज के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. विजेता 40 खिलाडि़यों को मेडल, […]
बथनाहा : प्रखंड के हरिबेला उत्क्रमित उच्च विद्यालय में युवा दिवस पर आयोजित जंग बहादुर रामदेव खलीफा पांच दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमल किशोर की अध्यक्षता व छात्र नेता सुशील उमाराज के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. विजेता 40 खिलाडि़यों को मेडल, डायरी व कलम देकर सम्मानित किया गया. खिलाडि़यों को बीडीओ वसंत कुमार सिंह, मुखिया रानी देवी, प्रधानाध्यापक विमल किशोर, छात्र नेता सुशील उमाराज व भाकपा के अंचल मंत्री राजकिशोर ठाकुर ने सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में कमलेश राय, जगन्नाथ राय, भोजु ठाकुर, प्रमोद मांझी समेत 40 प्रतिभागी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










