पुलिस ने शहर में किया फ्लैग मार्च

Published at :16 Jan 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने शहर में किया फ्लैग मार्च

फोटो-27, 28 फ्लैग मार्च व ठेला की जांच करते जवानसीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम एसएसबी जवानों के साथ पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया. नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने नगर थाना से निकल कर थाना रोड, महंत साह चौक, गांधी चौक, […]

विज्ञापन

फोटो-27, 28 फ्लैग मार्च व ठेला की जांच करते जवानसीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम एसएसबी जवानों के साथ पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया. नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जवानों ने नगर थाना से निकल कर थाना रोड, महंत साह चौक, गांधी चौक, सिनेमा रोड, मेन रोड, बसूश्री चौक, कोट बाजार, किरण चौक, अस्पताल रोड, भवदेपुर, मेला रोड, जानकी स्थान, सोनापट्टी, लोहापट्टी, बाइपास रोड, रिंग बांध समेत अन्य इलाकों में सघन गश्त लगाया. इस दौरान ठेलों की चेकिंग भी की गयी. नगर इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह ने बताया कि आपराधिक घटनाओं को लेकर पहले से शहर में सघन गश्त के साथ वाहन चेकिंग की जा रही है. आम लोगों में सुरक्षा के प्रति कोशिश के तौर पर उक्त मार्च को देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन