170 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 22 Sep 2025 9:48 PM
महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बलुआ से पुलिस ने सोमवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है.
रुन्नीसैदपुर. महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बलुआ से पुलिस ने सोमवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तार युवक की पहचान बलुआ गांव निवासी सिद्धांत कुमार के रूप में की गयी है, जो राकेश कुशवाहा के पुत्र हैं. मिली जानकारी के अनुसार सिद्धांत कुमार बलुआ में अपने एक रिश्तेदार के यहां वर्षों से स्थाई रूप से रह रहे हैं. गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सिद्धांत कुमार के घर पर छापेमारी की. उनके दरवाजे पर लगी कार से 169.75 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. पुलिस ने मौके से सिद्धांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










