Sitamarhi : बाजपट्टी थानाध्यक्ष समेत 16 पुलिसकर्मी किये गये पृरस्कृत

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

एसपी अमित रंजन ने पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि से सम्मानित किया.

विज्ञापन

Sitamarhi : सीतामढ़ी. उत्कृष्ट कार्य को लेकर जिले के बाजपट्टी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सरोज कुमार समेत 16 पुलिसकर्मियों को शनिवार को पुरस्कृत किया गया. क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी अमित रंजन ने पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि से सम्मानित किया. इनमें बाजपट्टी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सरोज कुमार, पुलिस कार्यालय में पोस्टेड पुअनि उपेंद्र कुमार, सुबोध कुमार, मोसिर अली, सिपाही अमित कुमार, सोनू कुमार, अभिषेक, सुभाष कुमार, रोहित कुमार, जिला आसूचना इकाई से सिपाही कफील अहमद, जितेंद्र कुमार, अमरेश कुमार, मुन्ना कुमार, सोनू कुमार, बिट्टू निगम, राकेश कुमार शामिल हैं. मालूम हो कि बिहार पुलिस वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह-2025 में तिरहुत क्षेत्र से कुल 89 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि से सम्मानित करने हेतु चयनित किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन