सीतामढ़ी की छात्रा को प्रेमी ने गोली मार खुद की ले ली जान
सीतामढ़ी : शास्त्रीनगर थाने के नंद गांव स्थित उदय कुमार के मकान में किराये पर रहने वाली एमबीए की छात्रा निधि भारती (24 वर्ष) को उसके कथित प्रेमी चेतन आनंद ने गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, प्रेमिका बच गयी है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना […]
सीतामढ़ी : शास्त्रीनगर थाने के नंद गांव स्थित उदय कुमार के मकान में किराये पर रहने वाली एमबीए की छात्रा निधि भारती (24 वर्ष) को उसके कथित प्रेमी चेतन आनंद ने गोली मारने के बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, प्रेमिका बच गयी है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे घनी बस्ती के बीच बने मकान में हुई. इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर शास्त्रीनगर थाने की पुलिस व फोरेंसिक जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.
आपके शहर में
मौका-ए-वारदात से एक तीन जिंदा कारतूस, एक िपस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद हुआ है. मृत युवक सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि जख्मी युवती सीतामढ़ी टाउन थाने के कृष्णा नगर स्थित बसवरिया गांव की रहने वाली है. पुलिस को प्रेमी के बैग से चार पन्नों का सुसाइड नोट व प्रेम प्रसंग की लिखी बातों की डायरी बरामद हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए