बेलतोड़ी को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2019 12:32 AM

विज्ञापन

सुरसंड : दुर्गा पूजा समिति व युवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बाबा गरीबनाथ परिसर स्थित दुर्गा मंडप से गाजे बाजे के साथ बेलतोड़ी को ले 351 सुहागन महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गयी, जो निर्धारित मार्ग से होते हुए ऐतिहासिक बूढ़ा पोखर पहुंची. जहां आचार्य पंडित विजयकांत झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के […]

विज्ञापन

सुरसंड : दुर्गा पूजा समिति व युवा संघ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को बाबा गरीबनाथ परिसर स्थित दुर्गा मंडप से गाजे बाजे के साथ बेलतोड़ी को ले 351 सुहागन महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गयी, जो निर्धारित मार्ग से होते हुए ऐतिहासिक बूढ़ा पोखर पहुंची.

जहां आचार्य पंडित विजयकांत झा के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल लेकर ब्रह्म स्थान से मीना बाजार व सहलेश स्थान होते हुए पोस्ट ऑफिस के समीप हरिनारायण प्रसाद के आवासीय परिसर में पहुंची. वहां आचार्य पंडित श्री झा व सह आचार्य मंगनू झा, भोलानंद झा, दीनबंधु मिश्र व कोटेश्वर झा के वैदिक मंत्रोच्चारण से निमंत्रित बेल की पूजा अर्चना व आरती करने के बाद तोड़ लिया गया. माता की डोली कुमार गौरव व सुदर्शन झा के कंधे पर थी.
मौके पर पूजा समिति के स्थायी अध्यक्ष महंत शोभा दास, उपाध्यक्ष पूर्व मुखिया शोभित राउत, सचिव निरंजन मंडल, उप सचिव बिलट राय, कोषाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार सुमन व पूजक कृष्ण कुमार सरावगी, पूर्व विधायक डा जयनंदन प्रसाद यादव, विष्णु कॉमर्स के निदेशक अमरेश झा, एसएस कंप्यूटर के निदेशक डाॅ सुनील कुमार झा, प्रो नागेंद्र राउत, मोहनचंद मेहता, भोलाकांत झा, सुरेंद्र राउत, राजेश कुमार, नीलेश कुमार सिंह, मनोज पोद्दार, कुणाल वर्मा, पंकज शर्मा, मिथिलेश राणा, मुन्ना शाही, राजेश टूटू, पप्पू कुमार, विनोद डिस, प्रभात कुमार, दिलीप प्रसाद, धनिशंकर कुमार, सुजीत कुमार, संजीव कुमार चूड़ी दुकान, संजय पासवान शामिल थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन