बथनाहा थाने की बोलेरो पलटी, दारोगा व चालक समेत छह पुलिसकर्मी जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Oct 2019 12:35 AM
सीतामढ़ी : जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव फोरलेन के समीप मंगलवार की देर शाम लगभग 8.20 बजे बथनाहा थाने की बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में गाड़ी पर सवार एक दारोगा जयप्रकाश शर्मा, बोलेरो चालक नवल ठाकुर व शराब तस्कर ललन कुमार समेत छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो […]
सीतामढ़ी : जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव फोरलेन के समीप मंगलवार की देर शाम लगभग 8.20 बजे बथनाहा थाने की बोलेरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में गाड़ी पर सवार एक दारोगा जयप्रकाश शर्मा, बोलेरो चालक नवल ठाकुर व शराब तस्कर ललन कुमार समेत छह पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर डुमरा थानाध्यक्ष नवलेश कुमार आजाद ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जख्मी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. बथनाहा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने दुर्घटना की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










