तीसरे दिन मिला डूबे युवक का शव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2019 4:48 AM
बैरगनिया : थाना क्षेत्र के जोरियाही सरेह के गड्ढे में डूबे स्थानीय किसान भरत साह(21) के शव को ग्रामीणों ने तीन दिनों के प्रयास के बाद बुधवार की शाम पानी से बाहर निकाल लिया. मुखिया दिनेश प्रसाद ने बताया कि बुधवार को ग्रामीणों के सहयोग से उक्त गड्ढे के चारों ओर 10 पंप सेट लगाये […]
बैरगनिया : थाना क्षेत्र के जोरियाही सरेह के गड्ढे में डूबे स्थानीय किसान भरत साह(21) के शव को ग्रामीणों ने तीन दिनों के प्रयास के बाद बुधवार की शाम पानी से बाहर निकाल लिया. मुखिया दिनेश प्रसाद ने बताया कि बुधवार को ग्रामीणों के सहयोग से उक्त गड्ढे के चारों ओर 10 पंप सेट लगाये गये थे. पंप सेट को करीब पांच घंटे चलने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से कीचड़ में सने युवक के शव को गड्ढे से बाहर निकाला गया है.
शव की बरामदगी के बाद उसे पुलिस को ग्रामीणों ने सुपुर्द किया. मालूम हो कि सोमवार को मृतक युवक बागमती के किनारे खेत में धान का बिचड़ा लगाने गया था, इसी दौरान धोखे से गड्ढे में चला गया था जहां उसकी गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गयी थी. डूबे युवक के शव को बाहर निकालने में असफल एसडीआरएफ की टीम वापस लौट चुकी थी. परंतु ग्रामीणों ने हार नहीं मानी व शव को आखिरकार गड्ढे से बाहर निकाल ही लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










