पांच किलो गांजे के साथ धराया

सोनबरसा : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 51 वीं बटालियन के जवानों ने शुक्रवार को पकड़िया गाछी स्थित पिलर संख्या-325 के पास गश्त के दौरान गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महेश महतो पिता स्व सहदेव महतो दोस्तियां टोला का रहनेवाला है. स्थानीय कैंप के कंपनी कमांडर रोहित कुमार यादव ने […]
सोनबरसा : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 51 वीं बटालियन के जवानों ने शुक्रवार को पकड़िया गाछी स्थित पिलर संख्या-325 के पास गश्त के दौरान गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महेश महतो पिता स्व सहदेव महतो दोस्तियां टोला का रहनेवाला है.
स्थानीय कैंप के कंपनी कमांडर रोहित कुमार यादव ने बताया कि तस्कर के पास से पांच किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है. जब्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख आंकी गयी है. जब्त गांजा व तस्कर को थाना के हवाले कर दिया गया. कार्रवाई दल में मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के अलावा आरक्षी जयप्रकाश गुप्ता व धर्मेंद्र कुमार यादव भी शामिल थे.
90 किलोग्राम काली मिर्च के साथ मां-पुत्र गिरफ्तार : बैरगनिया. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 20 वीं बटालियन के जवानों ने शुक्रवार की शाम तस्करी के 90 किलोग्राम काली मिर्च के साथ एक महिला समेत दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान सीमा पार नेपाल के गौर वार्ड नंबर एक निवासी गगनदेव दास की पत्नी सत्या देवी व पुत्र रूपेश दास के रूप में की गयी है. तस्कर के पास से जब्त काली मिर्च की अनुमानित कीमत 49 हजार 500 रुपये आंकी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










