सुप्पी में फायरिंग, आर्म्स के साथ युवक गिरफ्तार
सीतामढ़ी/बैरगनिया : जिले में बुधवार को अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर चलाये गये ऑपरेशन में अपराधियों व पुलिस के बीच फायरिंग का मामला सामने आया है. ऑपरेशन के दौरान पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सुप्पी थाना क्षेत्र के बसंत खुर्द गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस से घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग […]
सीतामढ़ी/बैरगनिया : जिले में बुधवार को अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर चलाये गये ऑपरेशन में अपराधियों व पुलिस के बीच फायरिंग का मामला सामने आया है. ऑपरेशन के दौरान पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सुप्पी थाना क्षेत्र के बसंत खुर्द गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस से घिरता देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी.
आपके शहर में
जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसके बाद एक झोंपड़ी में छिपे अपराधी भागने लगे. पुलिस टीम ने एसएसबी जवानों के सहयोग से भाग रहे अपराधियों में से एक संजय महतो उर्फ ललवा को गिरफ्तार कर लिया. वह उक्त गांव का ही रहनेवाला है. तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन व छह जिंदा कारतूस बरामद किये गये. मौके से तीन खोखा भी बरामद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए