विवाहिता ने फांसी से झूलकर दे दी जान

सोनबरसा : थाना क्षेत्र के फतहपुर गांव में रविवार की रात करीब 25 वर्षीया विवाहिता ने फांसी लगाकर कर जान दे दी. जानकारी के अनुसार गांव के सनाउल्लाह खां की करीब 25 वर्षीया पत्नी रूबी खातून ने पारिवारिक कलह से तंग आकर बीती रात अपने घर में ही रस्सी से झूल कर जान दे दी. […]
सोनबरसा : थाना क्षेत्र के फतहपुर गांव में रविवार की रात करीब 25 वर्षीया विवाहिता ने फांसी लगाकर कर जान दे दी. जानकारी के अनुसार गांव के सनाउल्लाह खां की करीब 25 वर्षीया पत्नी रूबी खातून ने पारिवारिक कलह से तंग आकर बीती रात अपने घर में ही रस्सी से झूल कर जान दे दी. मृतका रूबी खातून अपने पीछे एक लड़का व एक लड़की को छोड़ गयी है.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश रंजन दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि परिजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




