नहीं रुका बाहर से जेल में मोबाइल व दवा फेंका जाना
Updated at : 04 Apr 2019 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : जेल के अंदर अब भी तंबाकू, भांग, गांजा, मोबाइल सिम व बैट्री समेत तमाम आपत्तिजनक चीजें पहुंच जा रही है. यह हाल तब है, जब कारा प्रशासन हमेशा चौकस रहने की बात करता है. हालांकि जैसे-तैसे वर्जित चीजें जेल के अंदर पहुंच जाने के चलते जेल प्रशासन की चौकसी पर बराबर सवाल भी […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : जेल के अंदर अब भी तंबाकू, भांग, गांजा, मोबाइल सिम व बैट्री समेत तमाम आपत्तिजनक चीजें पहुंच जा रही है. यह हाल तब है, जब कारा प्रशासन हमेशा चौकस रहने की बात करता है. हालांकि जैसे-तैसे वर्जित चीजें जेल के अंदर पहुंच जाने के चलते जेल प्रशासन की चौकसी पर बराबर सवाल भी उठता रहा है.
कहा जाता है कि कोर्ट में पेशी को जाने वाले बंदी इसी दौरान जुगाड़ टेक्नोलॉजी का उपयोग कर आपत्तिजनक सामग्री हासिल कर लेते है और जेल में लौटने के दौरान उक्त सामग्री साथ में के जाने में सफल हो जाते है.
जेल में कुछ बंदी आपत्तिजनक सामग्री के लिए नया जुगाड़ खोज लिए है. ऐसे बंदी के समर्थक बाहर से संबंधित सामग्री जेल के अंदर फेंकते है. जेल के अंदर पुलिस कर्मी चौकस रहे, तो सामग्री जब्त कर लेते है, अन्यथा उक्त सामग्री बंदी के हाथ लग जाती है.
ताजा मामला 26 मार्च का है. समय शाम 4: 30 बजे: जेल के अंदर उच्च कक्षपाल बरमेश्वर नाथ पांडेय एवं गृहरक्षक रामविनोद पांडेय ड्यूटी पर चौकस थे. इसी दौरान जेल के बाहर से किसी ने थर्मोकोल में लपेटकर एक मोबाइल, सिम, चार्जर, नशीली दवा व कागज फेंका. उक्त बंडल पर नजर पड़ते ही दोनों कर्मियों ने उसे जब्त कर जेल प्रशासन के हवाले कर दिया. इसे लेकर जेल अधीक्षक द्वारा अज्ञात के खिलाफ डुमरा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
बंदी को नहीं लगा था हाथ : 18 जनवरी 19 को भी जेल के बाहर से चलती बाइक से युवकों ने आपत्तिजनक सामग्री की पोटली जेल के अंदर फेंका था. उस दौरान सुबह के 11:30 बज रहे थे. बंदी शिवम कुमार के हाथ में बंडल आ भी गया था. यह संयोग रहा कि एक कक्षपाल की नजर पड़ गयी और उन्होंने बंदी से सामग्री जब्त कर लिया था. जेल प्रशासन की पूछताछ में शिवम ने बंडल फेंकने वाले युवक का नाम भी बताया था. उसके बाद डुमरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
जेल के बाहर बने भवनों से परेशानी
गौरतलब है कि जेल के बाहर बने भवन हमेशा से जेल प्रशासन के लिए परेशानी का सबब रहा है. चूंकि इन्हीं भवनों की आड़ से जेल के अंदर वर्जित सामग्री फेंका जाता रहा है. 26 मार्च 19 को कमल बालिका उच्च विद्यालय की ओर से मोबाइल व अन्य सामग्री फेकी गयी थी. जेल प्रशासन भी बालिका हाई स्कूल एवं प्रधान डाकघर के भवनों के चलते होने वाली परेशानी से विभाग व अन्य वरीय अधिकारियों को अवगत कराया था. गौरतलब है कि जेल के अंदर से मोबाइल व अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलने को लेकर हाल में जेल आइजी ने जेल अधीक्षक से जवाब-तलब भी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




