शादी की नीयत से लड़की का अपहरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2019 1:48 AM
मेजरगंज : थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक नाबालिग युवती का अपहरण कर लिया गया. इस बाबत अपहृता की मां ने बुधवार को स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें अज्ञात को आरोपित किया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि विगत 22 मार्च के अहले सुबह उसकी […]
मेजरगंज : थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक नाबालिग युवती का अपहरण कर लिया गया. इस बाबत अपहृता की मां ने बुधवार को स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें अज्ञात को आरोपित किया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि विगत 22 मार्च के अहले सुबह उसकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गयी जो नहीं लौटी.
काफी खोजबीन करने के बाद उसका पता नहीं चल सका. इसी बीच उसके मोबाइल पर तीन अलग-अलग नंबरों से अनजान कॉल आया तथा बताया गया कि उसकी पुत्री का अपहरण शादी की नीयत से कर लिया गया है, वह सुरक्षित है. पीड़िता ने थाना पुलिस से अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल्स के आधार पर छानबीन की जा रही है. जल्द ही अपहृता की बरामदगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










