ePaper

सहरसा से भेजे गये चार शातिर

Updated at : 03 Apr 2019 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा से भेजे गये चार शातिर

जिला बदर का मामला दो-दो अपराधी बेला व बथनाहा थाना में प्रतिदिन दर्ज करायेंगे उपस्थिति सीतामढ़ी :लोक सभा चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शातिर अपराधियों के खिलाफ प्रशासन के स्तर अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने गत दिन सीसीए […]

विज्ञापन

जिला बदर का मामला

दो-दो अपराधी बेला व बथनाहा थाना में प्रतिदिन दर्ज करायेंगे उपस्थिति
सीतामढ़ी :लोक सभा चुनाव को भयमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शातिर अपराधियों के खिलाफ प्रशासन के स्तर अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.
डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने गत दिन सीसीए के तहत जिले के चार अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की थी. इस बीच, सहरसा डीएम ने वहां के चार शातिर अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है.
चारों अपराधियों को सीतामढ़ी जिला में भेजा गया है. डीएम ने दो-दो अपराधियों को बथनाहा व बेला थाना में चुनाव की समाप्ति तक प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया है.
आदेश में खास बात यह है कि उक्त अपराधियों को प्रतिदिन थाना में सुबह नौ से 11 बजे एवं शाम में पांच से आठ बजे के बीच उपस्थिति दर्ज करानी है.
किसी पर चार तो किसी पर 13 मुकदमे: पराधी जयजयराम पासवान पर महिषी थाना में चार प्राथमिकी दर्ज है. इसी तरह कमकम यादव पर तीन प्राथमिकी दर्ज है. फूलों यादव पर 13 मामले, तो अजय सिंह पर हत्या समेत अन्य मामलों के पांच प्राथमिकी दर्ज है. जयजयराम व कमकम को बथनाहा थाना में, तो फूलों व अजय को बेला थाना में हाजिरी लगानी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन