सोना के लोभ में शातिर के चंगुल में फंसा था काशी

सीतामढ़ी/डुमरा कोर्ट : नगर के कोट बाजार ब्रह्म स्थान वार्ड नंबर-13 निवासी रतन साह का पुत्र काशी कुमार सोना के लोभ में अपने दोस्त सुरेश साह के साथ शातिर राजेंद्र चौधरी के चंगुल में फंस गया था. बगहा पुलिस जिला के वीटीआर जंगल से मुक्त काशी कुमार ने नगर थाने की पुलिस को दिये बयान […]
सीतामढ़ी/डुमरा कोर्ट : नगर के कोट बाजार ब्रह्म स्थान वार्ड नंबर-13 निवासी रतन साह का पुत्र काशी कुमार सोना के लोभ में अपने दोस्त सुरेश साह के साथ शातिर राजेंद्र चौधरी के चंगुल में फंस गया था.
बगहा पुलिस जिला के वीटीआर जंगल से मुक्त काशी कुमार ने नगर थाने की पुलिस को दिये बयान में इसका खुलासा किया है. उसने पुलिस को बताया है कि सोना का लोभ देकर उसे पश्चिमी चंपारण के जंगल तक ले जाया गया था, जहां झांसा देकर अपराधियों ने दोनों का अपहरण कर लिया व परिजन से फिरौती की मांग करने लगे.
सोमवार को सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र ने काशी कुमार से पूरी घटना की जानकारी ली तथा उसके बयान को कलमबद्ध किया. बाद में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रम कुमार ने काशी का बयान दर्ज किया. बताया जाता है कि काशी के साथ अपहृत उसका दोस्त नेपाल के महोत्तरी जिला के गौशाला बेलगाछी निवासी सुरेश साह ने हीं काशी को लेकर नेपाल के वीरगंज गया था. वहां मुन्ना चौधरी एवं महेंद्र चौधरी ने यह सुरेश को अपने मित्र (काशी) के साथ आने को कहा था. दोनों को सोना मिलने का लालच दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




