पुपरी : आंसू बहाने की बारी अब पाकिस्तान की : शाहनवाज हुसैन
Updated at : 25 Feb 2019 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

पुपरी : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीएम मोदी को देश की सवा सौ करोड़ जनता व अपनी वीर सेना पर भरोसा है. इस बार पाक को बख्शा नहीं जायेगा. सारा हिसाब सूद समेत लिया जायेगा. देश में लोग अब अपने हिस्से के आंसू बहा चुके. अब पाक की बारी है. […]
विज्ञापन
पुपरी : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीएम मोदी को देश की सवा सौ करोड़ जनता व अपनी वीर सेना पर भरोसा है. इस बार पाक को बख्शा नहीं जायेगा. सारा हिसाब सूद समेत लिया जायेगा. देश में लोग अब अपने हिस्से के आंसू बहा चुके. अब पाक की बारी है. वह रविवार को जैतपुर कोठी के एक पूर्व मुखिया के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि इस बार पाकिस्तान को विश्व में आतंकी देश घोषित करा कर ही दम लेंगे. कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपना वचन तोड़ा है. मुश्किल परिस्थिति में भी प्रधानमंत्री की आलोचना करने से कांग्रेस नेता बाज नहीं आ रहे हैं. पाकिस्तान का क्या करना है, यह देश व देश की सेना तय करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




