पंप कर्मी पर फायरिंग कर लूटी 6.64 लाख

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढ़ा (टकौर) स्थित डीपी सर्विस पेट्रोलियम के कर्मी से अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर छह लाख चौसठ हजार छह सौ रुपये लूट लिये. घटना शनिवार को उस समय घटी, जब पेट्रोल पंप के दो कर्मी शिवहर के तरियानी निवासी आमोद कुमार राय […]
सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिला के रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गाढ़ा (टकौर) स्थित डीपी सर्विस पेट्रोलियम के कर्मी से अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर छह लाख चौसठ हजार छह सौ रुपये लूट लिये. घटना शनिवार को उस समय घटी, जब पेट्रोल पंप के दो कर्मी शिवहर के तरियानी निवासी आमोद कुमार राय व जिला के बथनाहा थाने के सोनवर्षा निवासी बालेश्वर सिंह बाइक से पैसा जमा कराने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की गाढ़ा शाखा जा रहे थे.
बताया गया है कि बैंक की शाखा से दो सौ फुट पहले दो बाइक पर सवार छह अपराधी सीतामढ़ी की ओर से पहुंचे. कर्मियों को पिस्तौल के बल पर रोका. अपराधियों ने दो गोली फायर की. इससे दोनों कर्मी बाल-बाल बचे. वह घबरा कर बाइक समेत गिर पड़े. अपराधियों ने उनसे रुपये से भरा बैग छीन लिया. अपराधियों ने पिस्तौल के बट से मारकर एक कर्मी बालेश्वर सिंह को जख्मी कर दिया. हमले से घबरा कर दोनों कर्मी भाग कर छिप गये. अपराधी उजले रंग की अपाची व लाल रंग की ग्लैमर बाइक से आये थे. ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी बालेश्वर सिंह को पुलिस ने स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच मामले की तहकीकातशुरू कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




