बेटे की चाहत में तांत्रिक के कहने पर देवरों ने भाभी की चढ़ा दी बलि

सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिला के डुमरा थाना अंतर्गत शिवहर गांव में संतान नहीं होने पर एक तांत्रिक के कहने पर दो देवरों ने अपनी भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस उपाधीक्षक (सदर) वीर धीरेंद्र ने बुधवार को बताया कि मृतका का नाम सरिता देवी (36) है. महिला के पति का नाम […]
सीतामढ़ी : बिहार के सीतामढ़ी जिला के डुमरा थाना अंतर्गत शिवहर गांव में संतान नहीं होने पर एक तांत्रिक के कहने पर दो देवरों ने अपनी भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी. पुलिस उपाधीक्षक (सदर) वीर धीरेंद्र ने बुधवार को बताया कि मृतका का नाम सरिता देवी (36) है. महिला के पति का नाम भगवान लाल मुखिया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में सरिता देवी के देवर सुनील मुखिया और वीर मुखिया एवं उनकी पत्नी इंदिरासन देवी को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है.
धीरेंद्र ने कहा कि तांत्रिक विनोद राम और उसके तीन सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. सुनील मुखिया और वीर मुखिया की पत्नी को शादी के बाद से अबतक कोई संतान नहीं होने पर तांत्रिक ने उनसे कहा था कि सरिता देवी डायन है और उनका घर सरिता की बलि मांग रहा है तभी सुनील एवं वीर को संतान की प्राप्ति होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










