बाइक से जा रहे थे दो युवक, चेकिंग में मिली नेपाली सौंफी शराब; बाजपट्टी पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

बाजपट्टी पुलिस ने मधुबन गोट गांव के पास दो युवकों को नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों युवक अपनी बाइक पर दो बोतल शराब ले जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.
Bajpatti News: मधुबन गोट गांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को दो बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के साथ उनकी बाइक भी जब्त कर ली.
गिरफ्तार युवकों की पहचान मधुबन बाजार वार्ड संख्या-तीन निवासी मो. अकील (25) और बेलसंड थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी शाद आलम (24) के रूप में हुई है.
वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए दोनों युवक
पुलिस मधुबन गोट गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान बाइक सवार दोनों युवकों की जांच की गई, जिसमें उनके पास से दो बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद हुई.
इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी बाइक जब्त कर थाने ले गई.
पूछताछ में क्या कहा?
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने शराब खुद के लिए लेकर जाने की बात कही है. हालांकि पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है.
मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्य प्रकाश
सत्य प्रकाश पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं. वे जमीनी स्तर और प्रखंड से जुड़ी विभिन्न प्रकार की विकासात्मक व जनहित की खबरों को प्रमुखता से कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










