प्रभात खबर की खबर का असर: गांव पहुंचे BDO, जलजमाव से परेशान लोगों को मिली राहत; अब स्थायी समाधान का आश्वासन

Updated:
विज्ञापन
फोटो - मौके पर उपस्थित बीडीओ व अन्य. | Prabhat Khabar Network

मौके पर उपस्थित बीडीओ व अन्य

बाजितपुर गांव के वार्ड 9 में जलजमाव की समस्या को प्रभात खबर द्वारा उठाए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की. BDO अमित कुमार अमन ने मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी कराई, जिससे लोगों को राहत मिली है. अब स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है.

विज्ञापन

Bajitpur Waterlogging: बौरा बाजितपुर पंचायत के बाजितपुर गांव स्थित वार्ड संख्या-9 में लंबे समय से जलजमाव से परेशान लोगों को शुक्रवार को तत्काल राहत मिली. समस्या को लेकर प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद बीडीओ अमित कुमार अमन मौके पर पहुंचे और पानी की निकासी कराई.

प्रभात खबर के 12 जुलाई के अंक में वार्ड की जलजमाव की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. खबर का संज्ञान लेते हुए बीडीओ ने मुखिया प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों के सहयोग से जल निकासी की पहल की.

बगल की जमीन से बनाया पानी निकलने का रास्ता

बीडीओ अमित कुमार अमन ने बताया कि जलजमाव वाले क्षेत्र के बगल की भूमि के मालिक से आग्रह किया गया. उनकी सहमति और स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्थायी रूप से पानी की निकासी की व्यवस्था की गई.

पानी निकलने के बाद वार्ड संख्या-9 के लोगों को फिलहाल जलजमाव की समस्या से राहत मिली है.

अब स्थायी समाधान की उम्मीद

फिलहाल अस्थायी व्यवस्था के जरिए पानी की निकासी कराई गई है. बीडीओ ने जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान का भी आश्वासन दिया है.

स्थानीय लोगों को अब उम्मीद है कि स्थायी जलनिकासी व्यवस्था होने से भविष्य में बारिश के दौरान दोबारा ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा. फिलहाल प्रशासन की पहल से वार्डवासियों को तत्काल राहत मिली है.


विज्ञापन
Baidnath Thakur

लेखक के बारे में

By Baidnath Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन