20 फीसदी लाभुकों का रोज करें निबंधन

Updated at : 12 Jul 2018 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
20 फीसदी लाभुकों का रोज करें निबंधन

डीएम ने दिया िनर्देश डुमरा : प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति को लेकर बुधवार को नेहरू भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम डाॅ रणजीत कुमार सिंह ने अद्यतन प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में चयनित लाभुकों का निबंधन संतोषजनक नहीं हैं. इसके लिए डीएम ने […]

विज्ञापन
डीएम ने दिया िनर्देश
डुमरा : प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति को लेकर बुधवार को नेहरू भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम डाॅ रणजीत कुमार सिंह ने अद्यतन प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में चयनित लाभुकों का निबंधन संतोषजनक नहीं हैं.
इसके लिए डीएम ने सभी बीडीओ व आवासकर्मियो को प्रतिदिन 20 फीसदी लाभुकों का निबंधन करने का निर्देश दिया.
वही डीडीसी प्रभात कुमार ने कहा की विभाग द्वारा 15 अगस्त तक प्राप्त लक्ष्य 46485 के अनुरूप आवास को पूर्ण कराने का समय निर्धारित किया हैं. इसके लिए कालबद्ध प्रक्रिया को अपनाते हुए विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया हैं. लक्ष्य की प्राप्ति में जो भी कर्मी शिथिलता बरतेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई भी तय हैं.
बताते चले की विभाग ने 15 जुलाई तक प्रथम किस्त प्राप्त करने वाले सभी लाभुकों में से वैसे लाभुक जो निर्धारित स्तर तक आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए हैं, उन्हें द्वितीय किस्त व द्वितीय किस्त प्राप्त लाभुकों में से निर्धारित स्तर तक आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने वाले लाभुकों को तृतीय किस्त का भुगतान करने का निर्देश दिया हैं.
इस प्रक्रिया को अपनाते हुए 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत आवास को पूर्ण करने लक्ष्य निर्धारित की गयी हैं. हालांकि अब तक उक्त निर्देश के बावजूद जिले में आवास योजना की प्रगति असंतोषजनक हैं.
बताया गया हैं की जिले में कुल 46485 आवास निर्माण का लक्ष्य हैं. इसमें वर्ष 16-17 व 17-18 का 33342 आवास व अतिरिक्त लक्ष्य के तहत 13143 आवास शामिल हैं. डीआरडीए के अनुसार अब तक 29626 लाभुकों का निबंधन तो 27980का जिओ टैगिंग हो सका हैं.
साथ ही 25562 लाभुकों को स्वीकृति दी गयी हैं. जिसमें 21776 लाभुकों को प्रथम किस्त, 8160 को द्वितीय किस्त व 1195 को तृतीय किस्त दी गयी हैं. वही अब तक मात्र 388 आवास को ही पूर्ण कराया जा सका हैं. बैठक में निदेशक रोहित कुमार समेत सभी बीडीओ, पर्यवेक्षक व आवास सहायक शामिल थे
.
प्रखंडवार लक्ष्य निर्धारित
प्रखंड आवास निर्माण का लक्ष्य
बैरगनिया 1521
बाजपट्टी 3413
बथनाहा 3294
बेलसंड 1454
बोखरा 2744
चोरौत 976
डुमरा 4700
मेजरगंज 1680
नानपुर 2001
परिहार 5743
परसौनी 647
पुपरी 2413
रीगा 2562
रून्नीसैदपुर 5900
सोनबरसा 2727
सुप्पी 1752
सुरसंड 2958
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन