भूमि विवाद में महिला समेत पांच घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jun 2018 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

मेजरगंज : थाना क्षेत्र के कोआरी मदन गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए दो गुटों के बीच मारपीट में दोनों गुट के महिला समेत पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल एक गुट के जोगेंद्र ठाकुर, उसका पुत्र लालू ठाकुर व पुत्री विभा कुमारी तथा दूसरे गुट के घर राम औतार ठाकुर […]
विज्ञापन
मेजरगंज : थाना क्षेत्र के कोआरी मदन गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए दो गुटों के बीच मारपीट में दोनों गुट के महिला समेत पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायल एक गुट के जोगेंद्र ठाकुर, उसका पुत्र लालू ठाकुर व पुत्री विभा कुमारी तथा दूसरे गुट के घर राम औतार ठाकुर व उसकी पत्नी सावित्री देवी का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में दोनों गुटों द्वारा मंगलवार को स्थानीय थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
पहली प्राथमिकी में घायल जोगिंदर ठाकुर के बयान पर पड़ोसी राम औतार ठाकुर, बृजकिशोर ठाकुर, जवाहर ठाकुर, सावित्री देवी, सुनैना देवी, अंजनी देवी व आरती देवी को आरोपित किया है. वहीं दूसरी प्राथमिकी में घायल राम अवतार ठाकुर ने वीर सुरेंद्र ठाकुर, जोगेंद्र ठाकुर, हरीश चंद्र ठाकुर व लालू ठाकुर को आरोपित किया है. प्राथमिकी में दोनों परस्पर एक दूसरे पर अपनी जमीन हड़प कर घर बनाने का आरोप लगा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










