सीतामढ़ी : ओडीएफ को लेकर एक दिन में खोद डाले 1.10 लाख गड्ढे
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2018 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : सूबे का पहला ओडीएफ जिला घोषित कराने के लिए डीएम डाॅ रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत ‘गड्ढा खोदो, शौचालय बनाओ’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न हिस्सों में ग्रामीणों ने सोमवार को एक […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : सूबे का पहला ओडीएफ जिला घोषित कराने के लिए डीएम डाॅ रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत ‘गड्ढा खोदो, शौचालय बनाओ’ अभियान के तहत जिले के विभिन्न हिस्सों में ग्रामीणों ने सोमवार को एक दिन में 1.10 लाख गड्ढे खोद डाले. सबसे अधिक रून्नीसैदपुर में 20,773 व सबसे कम परसौनी प्रखंड में 15 गड्ढे खोदे गये. यह वर्ल्ड रिकाॅर्ड है. इससे पूर्व सबसे अधिक झारखंड के सिमडेगा 65 हजार गड्ढे खोद कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में नाम दर्ज करा चुका है.
डीएम ने डुमरा के पुनौरा गांव के वार्ड नंबर 11 महादलित टोले में जनप्रतिनिधियों के साथ मिल कर चार घरों में गड्ढे खोद कर अभियान का शुभारंभ किया. डीएम के अभियान को गति देने के लिए मौके पर सांसद रामकुमार शर्मा, विधायक अमित कुमार टुन्ना, गायत्री देवी, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, डीडीसी प्रभात कुमार व बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने भी कुदाल चलायी. मई, 2018 में योगदान देने के साथ ही डीएम ने ओडीएफ को लेकर अपना इरादा स्पष्ट कर दिया था.
वह खेलकूद समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं. इस अभियान को लेकर डीएम ने सभी बीडीओ को माइक्रो प्लान तैयार कर अपने स्तर से वार्ड व पंचायतवार नोडल अधिकारी प्रतिनियुक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आदेश दिया था.
डीएम ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट कर दिया था कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले के विरुद्ध विधि सम्मत अनुशासनात्मक कार्रवाई भी तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










