बीडीओ की नहीं सुन रही एजेंसी

Published at :08 Jun 2018 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ की नहीं सुन रही एजेंसी

सुरसंड : हर घर नल का जल मामले में बीडीओ का आदेश बेअसर साबित हो रहा है. प्रखंड प्रशासन पर पंचायत प्रतिनिधि भारी पड़ रहे हैं.तमाम नियमों को ताक पर रख कर निर्धारित मापदंड के विरुद्ध प्रखंड के बनौली, विररख, अमाना, मरूकी व कोरियाही समेत अन्य कई पंचायतों में किये गये गुणवत्ता विहीन कार्यों के […]

विज्ञापन

सुरसंड : हर घर नल का जल मामले में बीडीओ का आदेश बेअसर साबित हो रहा है. प्रखंड प्रशासन पर पंचायत प्रतिनिधि भारी पड़ रहे हैं.तमाम नियमों को ताक पर रख कर निर्धारित मापदंड के विरुद्ध प्रखंड के बनौली, विररख, अमाना, मरूकी व कोरियाही समेत अन्य कई पंचायतों में किये गये गुणवत्ता विहीन कार्यों के भुगतान पर उनके द्वारा लगायी गयी,

पर कोई असर नहीं दिखा. रोक के बावजूद पूरे प्रखंड में कार्य जारी है. पंचायत प्रतिनिधियों के भय या किसी अन्य कारणों से विभाग के जेइ मैनेजर राम बीडीओ को जांच प्रतिवेदन नहीं सौंप रहे है.
वहीं बीडीओ भी कार्यस्थल पर जाकर मुआयना करने से कतरा रहे हैं. कोरियाही पंचायत में जहां बोरिंग गाड़ने के बाद से एजेंसी फरार है, वहीं बनौली पंचायत के चांदपट्टी में 6.4 के बजाय 5.3 का बोरिंग गाड़ने की शिकायत के बाद कार्य पर रोक लगा दिये जाने के बावजूद कार्य कराया जा रहा है. प्रखंड के किसी भी पंचायतों में मानक के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है.
यहां बता दें कि गत आठ मई को प्रभात खबर में ‘भुगतान पर लगायी गयी रोक’ नामक शीर्षक से छपी खबर के बाद हरकत में आये बीडीओ नीलकमल ने संबंधित पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव को पत्र भेज कर 24 घंटे के अंदर योजना पंजियों व अभिश्रवों के साथ उपस्थित होने को कहा था, जिसकी प्रतिलिपि डीएम समेत जिला व प्रखंड के विभागीय अधिकारियों को भेजी गयी थी.
साथ ही दस्तावेजों की सम्यक समीक्षा के लिए उन तमाम पंचायतों के मुखिया व पंचायत सचिवों को भी बुलाया गया था, जिसमें चेतावनी भी दी गयी थी कि इस कार्य में शिथिलता बरतने वाले क्रियान्वयन व प्रबंध समिति के सदस्यों को अनियमितता में सहभागिता मानते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी. साथ ही विभाग एवं वरीय पदाधिकरियों को संपूर्ण स्थिति से अवगत कराते हुए उच्च स्तरीय जांच के लिए प्रतिवेदित की जायेगी. इसके बाद गत 11 मई को भी प्रभात खबर में ‘हर घर नल-जल योजना में अनियमितता की जांच के लिए बीडीओ ने की अनुशंसा’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की गयी थी. बावजूद बीडीओ के इस फरमान का पंचायत प्रतिनिधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ सका है.
कार्रवाई की जायेगी
इस बाबत बीडीओ नीलकमल ने बताया कि संबंधित जेइ से बात हुई है. सोमवार से जेइ के साथ स्थल निरीक्षण कर अनियमितता पाये जाने वाले योजना के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
नीलकमल, बीडीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन