सीतामढ़ी के डीडब्ल्यूओ को गोलियों से भून डाला

सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी-भवप्रसाद रोड में गुरुवार की देर शाम पौने सात बजे के आसपास बाइक सवार अपराधियों ने जिला कल्याण पदाधिकारी शुभनारायण दत्त को गोलियों से भून डाला. घटना की सूचना मिलते ही डुमरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. खून से लथपथ कल्याण पदाधिकारी को […]
सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी-भवप्रसाद रोड में गुरुवार की देर शाम पौने सात बजे के आसपास बाइक सवार अपराधियों ने जिला कल्याण पदाधिकारी शुभनारायण दत्त को गोलियों से भून डाला. घटना की सूचना मिलते ही डुमरा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. खून से लथपथ कल्याण पदाधिकारी को पुलिस गाड़ी से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एसपी ने इसकी पुष्टि की है. अपराधियों ने उन्हें पांच गोलियां मारी थी.
डुमरा थानाध्यक्ष ने बताया कि कल्याण अधिकारी किसी काम से कैलाशपुरी से पैदल ही भवप्रसाद की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. घटनास्थल से पुलिस को खोखा व एक डायरी मिली है. उनकी जेब से एक पर्ची मिली है, जिससे उनकी पहचान की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










