निशान शोभायात्रा में शामिल होंगे 21 सौ भक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन के तत्वावधान में वैशाख शुक्ल नवमी को श्री जानकी जन्मस्थली शक्ति पीठ रजत द्वार श्री जानकी मंदिर सीतामहि धाम में जानकी नवमी धुमधाम से मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर है. आयोजन समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया की जानकी नवमी पर गत वर्ष के तरह इस वर्ष […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन के तत्वावधान में वैशाख शुक्ल नवमी को श्री जानकी जन्मस्थली शक्ति पीठ रजत द्वार श्री जानकी मंदिर सीतामहि धाम में जानकी नवमी धुमधाम से मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर है. आयोजन समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया की जानकी नवमी पर गत वर्ष के तरह इस वर्ष भी 2100 निशानों की विशाल शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से निकाली जाएगी.
शोभा यात्रा को लेकर शहरवासी का उत्साह चरम पर है. लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा बेल का शरबत, निंबू-पानी आदि की व्यवस्था आम भक्तों द्वारा की जा रही है. आयोजन समिति के सचिव राजू कुमार ने बताया की आयोजन समिति से जुड़े प्रदीप कुमार गौतम कुमार अनिल कुमार राज, सुनील कुमार, धीरज जैसवाल, सोनू कुमार, उर्वज कुमार, सुमित कुमार, निससु कुमार,गोलू कुमार गत 1 सप्ताह से सुबह-शाम घर-घर जाकर माता जानकी के बारे बताते हुए निसान यात्रा में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे है.
अब तक एक हजार लोगों ने सहमति प्रदान की है. इस कार्यक्रम से जुड़े तपस्वी नारायण दास के शिष्य सुखदेव दास जी और रामाज्ञा दास जी, महाराज गोला घाट के सिया किशोरी शरण दास जी महाराज और बालमुकंद जी, राम जन्मभूमि के पक्षकार हनुमान गढ़ी अयोध्या के श्री महंत श्री धर्मदास जी महाराज इत्यादि भी सम्मिलित होगे. दोपहर में 11 बजकर 59 मिनट पर जन्मोत्सव और बधाइयां का कार्यक्रम है, जबकि संध्या में महाआरती और भाव नृत्य का आयोजन किया जाएगा.
श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति सीतामढ़ी के तत्वावधान में वैशाख शुल्क नवमी के अवसर पर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, आरा के सांसद श्री आर के सिंह के जानकी मंदिर सीतामही धाम में जानकी नवमी के शुभ अवसर पर दर्शन हेतु पधारने की स्वीकृति मिलने पर जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार, सचिव राजू कुमार कोषाध्यक्ष, विशाल कुमार, समिति के सदस्यगण सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, गौतम कुमार, अमरेंद्र कुमार, नरेंद्र शर्मा, अरुण कुमार, संदीप डालमिया व सोनू कुमार आदि ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद राम कुमार शर्मा, विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










