निरक्षर तेतरी को कानूनी लड़ाई से िमला 46 लाख का मुआवजा

डुमरा कोर्ट : वाहन दुर्घटना के बाद सड़क जाम, तोड़फोड़ व आगजनी कर अपना हक मांगने वालों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर निरक्षर तेतरी देवी व उनकी पुत्रवधू मनीषा एक मिसाल बन कर सामने आयी हैं. अपने पुत्र संजय पासवान की बस दुर्घटना में मौत के बाद तेतरी ने पुत्रवधू के साथ मिलकर सड़क […]
डुमरा कोर्ट : वाहन दुर्घटना के बाद सड़क जाम, तोड़फोड़ व आगजनी कर अपना हक मांगने वालों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर निरक्षर तेतरी देवी व उनकी पुत्रवधू मनीषा एक मिसाल बन कर सामने आयी हैं. अपने पुत्र संजय पासवान की बस दुर्घटना में मौत के बाद तेतरी ने पुत्रवधू के साथ मिलकर सड़क पर अपना आक्रोश प्रकट नहीं किया.
उन्होंने न्यायालय की शरण ली. तीन साल तक कानूनी लड़ाई के बाद एडीजे द्वितीय शिव कुमार शुक्ला ने ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी को मृतक संजय के परिजन को 46 लाख छह हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है. कानूनी लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता किरण कुमार चौधरी ने तेतरी व मनीषा के धैर्य व जज्बे की सराहना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










