बसबरिया से पांच लाख की सैंपल दवाएं बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2018 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी: नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को गोपनीय सूचना के आधार पर बसबरिया मोहल्ला में छापेमारी कर सेंपल दवाइयों की खरीद-बिक्री का खुलासा किया है.नगर इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर व नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में नगर थाना व मेहसौल ओपी की पुलिस ने एक मकान में भंडारण कर रखे गये […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी: नगर थाने की पुलिस ने शनिवार को गोपनीय सूचना के आधार पर बसबरिया मोहल्ला में छापेमारी कर सेंपल दवाइयों की खरीद-बिक्री का खुलासा किया है.नगर इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर व नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में नगर थाना व मेहसौल ओपी की पुलिस ने एक मकान में भंडारण कर रखे गये लगभग पांच लाख मूल्य की अंग्रेजी दवाइयां बरामद की है.
पुलिस ने मौके से कारोबारी सोनबरसा थाना क्षेत्र के जयनगर गांव निवासी राजीव कुमार एवं डुमरा थाना क्षेत्र के भीसा गांव निवासी विमलेश कुमार को गिरफ्तार किया है. नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि बसबरिया मोहल्ला के वार्ड संख्या-एक स्थित एक मकान में विभिन्न अंग्रेजी दवाइयों का सेंपल एकत्र कर मार्केट में उसकी बिक्री की जा रही है. सूचना पर तत्काल नगर थानाध्यक्ष, मेहसौल ओपी प्रभारी अमान अशरफ व सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की गयी. इस क्रम में लगभग पांच लाख की दवाइयां जब्त की गयी है. जब्त दवाइयां दवा कंपनियों के विक्रय प्रतिनिधियों(एमआर) से कम कीमत पर खरीद की गयी है. जिस मकान से दवाइयां बरामद की गयी है, वह शिक्षक मनोज कुमार की है. कारोबारी राजीव कुमार द्वारा किराया पर लेकर धंधा को अंजाम दे रहा था. ड्रग इंस्पेक्टर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
दो साल से नहीं हुई दवा दुकानों की जांच : बताते चले कि जिले में पिछले दो साल से अधिक समय से ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा किसी दवा दुकान की जांच नहीं की गयी है. जानकारी के मुताबिक जिले में लगभग 1900 के आसपास निबंधित दवा की दुकान है.
वहीं लगभग एक हजार से अधिक अवैध दवा की दुकानें संचालित है. औषधि विभाग द्वारा जांच नहीं होने से शहर से लेकर देहात तक में दवा का अवैध धंधा बेखौफ चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










