रंजीतपुर पूर्वी में वृद्ध की चाकू मार कर हत्या

Published at :06 Jan 2018 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
रंजीतपुर पूर्वी में वृद्ध की चाकू मार कर हत्या

सीतामढ़ी : पुनौरा ओपी के रंजीतपुर पूर्वी में गुरुवार की देर रात एक वृद्ध की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने सोये अवस्था में घटना को अंजाम दिया है. उसकी पहचान पुनीत सिंह (65) के रूप में की गयी है. शुक्रवार की सुबह हत्या की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ डॉ कुमार […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : पुनौरा ओपी के रंजीतपुर पूर्वी में गुरुवार की देर रात एक वृद्ध की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने सोये अवस्था में घटना को अंजाम दिया है. उसकी पहचान पुनीत सिंह (65) के रूप में की गयी है.

शुक्रवार की सुबह हत्या की सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ डॉ कुमार वीर धीरेंद्र, नगर इंस्पेक्टर मुकेश चंद्र कुंवर, पुनौरा ओपी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की. पुनौरा ओपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि उसके गले के पास धारदार हथियार का गहरा जख्म है. इससे प्रतीत हो रहा है कि चाकू मारकर हत्या की गयी है. गुत्थी सुलझाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है.
उसकी पत्नी चंद्रकला देवी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है. हत्या के पीछे संपत्ति का विवाद सामने आ रहा है. जानकारी के अनुसार, पुनीत की दो एकड़ कीमती जमीन है. उसे कोई संतान भी नहीं है.
लिहाजा जमीन पर अपने-परायों की नजर टिकी थी. पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आयी है कि वह अपनी संपत्ति भांजा को लिखना चाहता था, जबकि पत्नी चंद्रकला देवी भतीजे को लिखने के पक्ष में थी. हत्या के कारणों का पता लगाने में पुलिस टीम जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन