जानकी की पावन भूमि पर मोरारी बापू का होगा प्रेम सम्मेलन: टिकमानी

Published at :05 Jan 2018 4:37 AM (IST)
विज्ञापन
जानकी की पावन भूमि पर मोरारी बापू का होगा प्रेम सम्मेलन: टिकमानी

सीतामढ़ी : शहर से सटे खड़का रोड में कल से आयोजित होनेवाले मोरारी बापू की रामकथा कार्यक्रम को लेकर आयोजक मंडल के संयोजक रमेश चंद्र टिकमानी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि माता सीता की धरती पर मोरारी बापू की रामकथा अद्वितीय होगा. कहा, मां जानकी की पावन भूमि पर मोरारी बापू की […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : शहर से सटे खड़का रोड में कल से आयोजित होनेवाले मोरारी बापू की रामकथा कार्यक्रम को लेकर आयोजक मंडल के संयोजक रमेश चंद्र टिकमानी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि माता सीता की धरती पर मोरारी बापू की रामकथा अद्वितीय होगा. कहा, मां जानकी की पावन भूमि पर मोरारी बापू की रामकथा धर्म सम्मेलन नहीं, बल्कि प्रेम सम्मेलन होगा. इस प्रेम सम्मेलन में मोरारी बापू को सुनने के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु आ रहे हैं,

इसलिए मिथिला की धरती पर अतिथियों के स्वागत के लिए खासकर शहर के लोगों को तत्पर रहने की जरूरत है. बताया, कथा स्थल पर 20 से 25 हजार श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था की गयी है. वहीं, जरूरत के अनुसार 30 हजार स्क्वायर सेंमी तक का पंडाल बनाने की व्यवस्था की गयी है, जिसमें 20 हजार अतिरिक्त श्रोताओं को बैठाया जा सकता है. कथा स्थल पर आने-जाने के लिए मुख्य रूप से दो रास्ता खड़का रोड घोड़ा बाजार की तरफ से बनाया गया है.

बड़ी वाहनों के लिए चकमहिला स्थित बिंदल पब्लिक स्कूल, रीगा-सीतामढ़ी रोड में श्रीराम टाकिज व सीतामढ़ी-शिवहर रोड में पुनौरा धाम के समीप पड़ाव बनाया गया है, जहां पर समिति द्वारा 20-20 टेंपो की नि:शुल्क व्यवस्था की गयी है. वहीं, घोड़ा बाजार में चारपहिया वाहनों व खड़का रोड में पानी टंकी के समीप दोपहिया व साइकिल स्टैंड बनाया गया है. श्री टिकमानी ने बताया कि कथा स्थल के समीप 40 हजार स्क्वायर सेंमी में बने पंडाल बनाया गया है, जिसमें दर्जनों लोग दिन-रात अपनी सेवा देंगे. यहां प्रसाद के अलावा पानी व चाय की व्यवस्था समिति की ओर से की गयी है. वहीं, कथा स्थल पर महिलाओं एवं पुरुषों की सुरक्षा को लेकर संपूर्ण कथा स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है. चार वीडियोग्राफर को भी नियुक्त किया गया है.

समिति के लोगों के अलावा 90 निजी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की गयी है. बताया कि बाहर से आनेवाले करीब 17 सौ लोगों के ठहरने के लिए 35 होटल व आधा दर्जन से अधिक जगहों पर व्यवस्था की गयी है. 200 अतिरिक्त लोगों के ठहरने की व्यवस्था भी की जा रही है. श्री टिकमानी ने बताया कि मुठिया बाबा के नेतृत्व में साधु-संतों के रहने की व्यवस्था पुनौरा धाम में की गयी है. आइएमए अध्यक्ष डाॅ युगलकिशोर प्रसाद की टीम द्वारा कई चिकित्सकों के माध्यम से 24 घंटे चिकित्सा सेवा बहाल रहेगी.

रामकथा स्थल पर रहेगा जबर्दस्त सुरक्षा घेरा
रामकथा स्थल पर जबरदस्त सुरक्षा घेरा बनाया जा रहा है. मंगलवार को डीएम राजीव रौशन, एसपी हरि प्रसाथ एस ने सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया. दोनों अधिकारी ने रामकथा प्रेम यज्ञ समिति के संरक्षक रमेश चंद्र टिकमानी, राधेश्याम शर्मा, नप उप सभापति दीपक मस्करा, दीपक बंसल, सज्जन हिसारिया समेत अन्य लोगों से विचार-विमर्श किया. कथा वाचक मोरारी बापू के विश्राम स्थल तक की सुरक्षा भी मजबूत की गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आयोजन को लेकर एसपी ने पुलिस अधिकारी के साथ सशस्त्र बल को तैनात करने का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन