आइएएस दीपक आनंद के आवास पर निगरानी विभाग की छापेमारी

सीतामढ़ी : विशेष निगरानी इकाई की टीम ने बुधवार को आइएएस अधिकारी व सारण के पूर्व डीएम दीपक आनंद के कोट बाजार स्थित आवास पर छापेमारी की. दीपकआनंद पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीतामढ़ी स्थित आवास के अलावा मुजफ्फरपुर, पटना और कटिहार में छापेमारी चल […]
सीतामढ़ी : विशेष निगरानी इकाई की टीम ने बुधवार को आइएएस अधिकारी व सारण के पूर्व डीएम दीपक आनंद के कोट बाजार स्थित आवास पर छापेमारी की. दीपकआनंद पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीतामढ़ी स्थित आवास के अलावा मुजफ्फरपुर, पटना और कटिहार में छापेमारी चल रही है. सीतामढ़ी स्थित आवास पर आनंद के माता व पिता पद्मशंकर चौधरी से टीम पूछताछ कर रही है. निगरानी की टीम ने दोपहर एक बजे उनके आवास पर पहुंचकर छापेमारी शुरू की. छापेमारी के दौरान आवास पर किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने पर पूरी तरह पाबंदी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










