जेल में तैयार हो रहा अपराध का खाका

Published at :19 Jun 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
जेल में तैयार हो रहा अपराध का खाका

सीतामढ़ी : बैरगनिया में हीं नहीं हाल के वर्षों में अपराध के जितने भी बड़े मामले सामने आये हैं, उसमें सीतामढ़ी जेल का कनेक्शन सामने आया है. जेल में बंद अपराध जगत के आका जेल के भीतर से हीं जिले के अपराध का खाका तैयार कर रहे है. जेल के भीतर से हीं रंगदारी, अपहरण […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बैरगनिया में हीं नहीं हाल के वर्षों में अपराध के जितने भी बड़े मामले सामने आये हैं, उसमें सीतामढ़ी जेल का कनेक्शन सामने आया है. जेल में बंद अपराध जगत के आका जेल के भीतर से हीं जिले के अपराध का खाका तैयार कर रहे है. जेल के भीतर से हीं रंगदारी, अपहरण व लूट की घटनाओं की मॉनीटरिंग हो रहीं है.

जेल में बंद शातिर बाहर रह रहे अपने गुर्गों की मदद से अपराध को अंजाम दिलाने में लगे है. इनमें सर्वाधिक वारदात रंगदारी के है. जेल के भीतर से हीं बदमाश कॉल कर व्यवसायी, निर्माण एजेंसियों व पूंजीपतियों से रंगदारी मांग हीं नहीं रहे है, गुर्गों की मदद से वसूल भी रहे है. रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग, बम विस्फोट व हत्या की भी वारदात को अंजाम दे रहे है.

बैरगनिया में अब तक जितने भी रंगदारी के मामले सामने आये है उनमें अधिकांश जेल से हीं जुड़े है. रंगदारों के रास्ते का कांटा बने राजा बाबू की हत्या की साजिश भी जेल में हीं रची गयी थी. जेल से हीं कई व्यवसायियों को कॉल कर रंगदारी भी मांगी गयी है. जेल से अपराधियों का अपराध कनेक्शन व जेल से जारी सेल के इस खेल में जेल प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है. सवाल उठता है कि जेल में बंद बदमाशों के पास मोबाइल कैसे पहुंच रहा है.

बैरगनिया में हाल के रंगदारी के बड़े मामले
कांड संख्या : 10/16,19 जनवरी 2016 :काली मंदिर रोड के चाहत मोबाइल दुकान से रंगदारी.
कांड संख्या : 28/16, 14 फरवरी 2016 : दवा व्यवसायी माला मेडिसिन के प्रोप्राइटर संजय सिंह से रंगदारी.
कांड संख्या : 106/16, 3 जुलाई 2016 : किराना व्यवसायी पवन टिबरेवाल से रंगदारी.
कांड संख्या : 48/16, 25 अगस्त 2016 : सेखौना निवासी व्यवसायी अवनीश कुमार से रंगदारी.
कांड संख्या : 15/17, 5 मार्च 2017 : चिकित्सक प्रदीप जायसवाल से रंगदारी.
कांड संख्या : 98/17, 18 अप्रैल 2017 : बालाजी इंटरप्राइजेज के ठेकेदार कुणाल पांडेय से रंगदारी.
कांड संख्या : 112/17, 3 मई 2017 : इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी सन्नी कुमार से रंगदारी.
कांड संख्या : 156/17, 17 जून 2017 : कपड़ा व्यवसायी सुरेश अग्रवाल से रंगदारी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन