जेल में तैयार हो रहा अपराध का खाका

सीतामढ़ी : बैरगनिया में हीं नहीं हाल के वर्षों में अपराध के जितने भी बड़े मामले सामने आये हैं, उसमें सीतामढ़ी जेल का कनेक्शन सामने आया है. जेल में बंद अपराध जगत के आका जेल के भीतर से हीं जिले के अपराध का खाका तैयार कर रहे है. जेल के भीतर से हीं रंगदारी, अपहरण […]
सीतामढ़ी : बैरगनिया में हीं नहीं हाल के वर्षों में अपराध के जितने भी बड़े मामले सामने आये हैं, उसमें सीतामढ़ी जेल का कनेक्शन सामने आया है. जेल में बंद अपराध जगत के आका जेल के भीतर से हीं जिले के अपराध का खाका तैयार कर रहे है. जेल के भीतर से हीं रंगदारी, अपहरण व लूट की घटनाओं की मॉनीटरिंग हो रहीं है.
जेल में बंद शातिर बाहर रह रहे अपने गुर्गों की मदद से अपराध को अंजाम दिलाने में लगे है. इनमें सर्वाधिक वारदात रंगदारी के है. जेल के भीतर से हीं बदमाश कॉल कर व्यवसायी, निर्माण एजेंसियों व पूंजीपतियों से रंगदारी मांग हीं नहीं रहे है, गुर्गों की मदद से वसूल भी रहे है. रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग, बम विस्फोट व हत्या की भी वारदात को अंजाम दे रहे है.
बैरगनिया में अब तक जितने भी रंगदारी के मामले सामने आये है उनमें अधिकांश जेल से हीं जुड़े है. रंगदारों के रास्ते का कांटा बने राजा बाबू की हत्या की साजिश भी जेल में हीं रची गयी थी. जेल से हीं कई व्यवसायियों को कॉल कर रंगदारी भी मांगी गयी है. जेल से अपराधियों का अपराध कनेक्शन व जेल से जारी सेल के इस खेल में जेल प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है. सवाल उठता है कि जेल में बंद बदमाशों के पास मोबाइल कैसे पहुंच रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










