नेपाल से अपहृत व्यवसायी पुत्र नो मेंस लैंड से बरामद

Published at :08 Jun 2017 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाल से अपहृत व्यवसायी पुत्र नो मेंस लैंड से बरामद

बैरगनिया : पड़ोसी देश नेपाल के सर्लाही जिले के बरहथवा से अपहृत मवेशी व्यवसायी पुकार यादव के आठ वर्षीय पुत्र राकेश यादव को नेपाल व बेतिया पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल के लालबकेया नदी के किनारे नो मेंस लैंड के पास से मंगलवार की देर रात को बरामद कर लिया. नेपाल के सर्लाही जिले […]

विज्ञापन

बैरगनिया : पड़ोसी देश नेपाल के सर्लाही जिले के बरहथवा से अपहृत मवेशी व्यवसायी पुकार यादव के आठ वर्षीय पुत्र राकेश यादव को नेपाल व बेतिया पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल के लालबकेया नदी के किनारे नो मेंस लैंड के पास से मंगलवार की देर रात को बरामद कर लिया.

नेपाल के सर्लाही जिले के एसपी उत्तम राज सुवेदी ने पुष्टि करते हुये बताया कि राकेश का अपहरण 15 दिन पूर्व सीमा का कुख्यात व नेपाल में कई मामलों में वांछित सुरेंद्र यादव गिरोह के सदस्यों ने कर लिया था. वहीं बतौर फिरौती अपराधी 50 लाख की राशि मांग रहे थे. मामले में दोनों देशों के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था.
लेकिन घटना का मुख्य आरोपी फरार था. गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर सीमावर्ती बैरगनिया, मेजरगंज, सोनबरसा व नेपाल के रौतहट, बारा, सर्लाही तथा पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन आदि स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही थी. इसी दौरान रौतहट के लक्ष्मीपुर के कुख्यात सुरेंद्र यादव के परिजनों को जब पुलिस ने दबाव के लिये हिरासत में लिया तो घबराये बदमाशों ने बैरगनिया से पश्चिम इंडो नेपाल बॉर्डर के नोमेंस लैंड के पास बच्चे को छोड़ दिया. मालूम हो कि बदमाशों ने राकेश को नेपाल के बरहथवा स्थित उसके घर से अपहरण कर लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन