ePaper

युवती ने दिखायी साहस, मनचले को सिखाया सबक

Updated at : 12 Jun 2020 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
युवती ने दिखायी साहस, मनचले को सिखाया सबक

छेड़खानी करना मनचले को महंगा पड़ गया. युवती ने साहस दिखाते हुए उसे जमकर सबक सिखाया.

विज्ञापन

शेखपुरा : छेड़खानी करना मनचले को महंगा पड़ गया. युवती ने साहस दिखाते हुए उसे जमकर सबक सिखाया. इस दौरान नाराज युवती ने उसकी चप्पल से पिटाई की. जानकारी के अनुसार, युवती बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी, तभी नगर क्षेत्र के निताई चौक के समीप मनचले युवक ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी और युवती को अश्लील बातें कहने लगा. इस पर युवती भड़क गयी और चप्पल से उसकी पिटाई कर दी. आरोपित युवक सुल्लू मियां का पुत्र राजू है, जो निताई चौक के समीप ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता है. इस संबंध में युवती ने थाने में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस को ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. मनचला युवक रोजाना इस चौक से गुजरने वाले छात्राओं एवं युक्तियों पर फब्तियां कसता है और उन्हें परेशान करता है

Posted By : Rajat Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन