शेखपुरा में तेज आंधी के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि से भारी नुकसान

जलमग्न शहर की तस्वीर
Sheikhpura News: शेखपुरा जिला में बीती देर शाम तेज आंधी के साथ तेज बारिश एवं ओलावृष्टि से जिले के विभिन्न क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है. गांव में कई झोपड़ियां एवं कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए है. वही समाहरणालय स्थित परेड मैदान में वाकिंग ट्रेक एवं ओपन जिम भी जलमग्न हो गया. तेज आंधी एवं ओलावृष्टि के कारण कई गरीब परिवारों का आशियाना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
Sheikhpura News: (रंजीत कुमार) शेखपुरा जिला में बीती देर शाम तेज आंधी के साथ तेज बारिश एवं ओलावृष्टि से जिले के विभिन्न क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है. विभिन्न गांव में कई झोपड़ियां एवं कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए. वही समाहरणालय स्थित परेड मैदान में वाकिंग ट्रेक एवं ओपन जिम भी जलमग्न हो गया.
देर शाम की बारिश के बाद अगली सुबह जब लोग टहलने के लिए समाहरणालय के परेड मैदान में पहुंचे तो वाकिंग ट्रेक के जलमग्न होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
पूरा शहर जलमग्न हो गया
वही ओपन जिम भी जलमग्न होने के कारण वहां बच्चे पानी में ही खेलने-कूदते दिखे .पानी का निकास नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
गौरतलब है कि कुछ माह पहले ही परेड मैदान में स्थापित किए गए ओपन जिम का उद्घाटन किया गया था. जबकि यहां वाकिंग ट्रेक भी स्थापित किया गया था परंतु कुछ माह के भीतर ही इसकी स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है.
तेज आंधी एवं ओलावृष्टि के कारण कई गरीब का आशियाना उजड़ गया
वहीं इसके अलावा इतनी देर शाम की बारिश आंधी एवं ओलावृष्टि के कारण कई क्षेत्रों में लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. तेज आंधी एवं ओलावृष्टि के कारण कई गरीब परिवारों का आशियाना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
देर शाम ओलावृष्टि होने के कारण लोग सुरक्षित स्थानों पर रुके रहे. शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई मोहल्ले में भी थोड़ी सी ही बारिश का कारण जल जमाव की स्थिति उतपन्न हो गयी जिस के कारण भी लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










