Bihar Road Accident: बिहार में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत, 8 की स्थिति गंभीर
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Nov 2025 5:28 PM
शेखपुरा में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत
Bihar Road Accident: शेखपुरा के सिकंदरा रोड पर मनिंडा गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. ऑटो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और 8 की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
Bihar Road Accident: बिहार के शेखपुरा जिले में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया. शेखपुरा-चेवाड़ा सड़क मार्ग पर मनिंडा गांव के पास ऑटो और ट्रक की सीधी भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह पिचक गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई.
स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑटो पर सवार सभी यात्री शेखपुरा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक घायल की शेखपुरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान चेवाड़ा प्रखंड के बेंगुचा निवासी नरेश यादव के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार उर्फ टुनटुन यादव, एवं मृतक राहुल की मां 50 वर्षीय आशा देवी, महेशपुर गांव की नीशा देवी और धमसेना गांव निवासी राजकुमार साव के रूप में की गयी है. 55 वर्षीय एक महिला की पहचान फिलहाल नही की जा सकी है. गंभीर रूप से घायल कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क जाम
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए लोगों ने सड़क को जाम कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. जाम हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान ट्रक को स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर ही रोक लिया था, जिसे बाद में पुलिस ने जब्त कर लिया.
प्रशासन मौके पर, जांच जारी
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और गुस्से का माहौल है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










