शेखपुरा : प्रेम-प्रसंग में फरार छात्रा को कोसुम्भा पुलिस ने रेलवे स्टेशन से किया बरामद, आरोपी युवक फरार

Updated:
विज्ञापन
गायब छात्रा  बरामद

शेखपुरा जिले की कोसुम्भा थाना पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में फरार हुई 18 वर्षीय इंटर उत्तीर्ण छात्रा को शेखपुरा रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है. पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण युवक ने युवती को दिल्ली से ट्रेन में बैठा दिया था, जिसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की.

विज्ञापन

शेखपुरा के कोसुम्भा थाना पुलिस ने प्रेम-प्रसंग के मामले में फरार चल रही एक छात्रा को सकुशल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है. 18 वर्षीय इंटर उत्तीर्ण छात्रा को बरामद करने के बाद गुरुवार को कड़ी पुलिस निगरानी में सदर अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके पश्चात, उसका बयान कलमबद्ध कराने के लिए उसे स्थानीय सिविल कोर्ट भेज दिया गया.

इस पूरी छापामारी अभियान का संयुक्त नेतृत्व कोसुम्भा थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह और पुलिस सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने किया.

दिल्ली में छुपकर रह रहे थे दोनों, पुलिस दबिश से लौटी छात्रा

थानाध्यक्ष ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में आरोपी युवक की पहचान उसी गांव के मदन बिंद के पुत्र रंजन बिंद के रूप में की गई है. घर से भागने के बाद ये दोनों दिल्ली में छुपकर रह रहे थे.

पुलिस को जब इस बात की भनक लगी, तो उसने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक के परिजनों पर लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया. पुलिस की इसी दबिश के कारण घबराए युवक ने आखिरकार युवती को दिल्ली से घर लौटने के लिए ट्रेन पर बैठा दिया.

जैसे ही इसकी गुप्त सूचना स्थानीय थाना पुलिस को मिली, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर ही युवती को अपने कब्जे में ले लिया.

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मुख्य आरोपी (अपहर्ता) रंजन बिंद अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

Also Read : राजगीर : भारतीय मनोविज्ञान दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, कॉलेज में काउंसलिंग सेल की शुरुआत


विज्ञापन
Niranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन