शेखपुरा में EOU की छापेमारी, जमुई जिला परिषद अध्यक्ष के करीबी अनुज यादव के ठिकानों की हुई तलाशी

Updated:
विज्ञापन
घर में छापामारी करने पहुंची टीम | Prabhat Khabar Network

घर में छापामारी करने पहुंची टीम | Prabhat Khabar Network

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव के करीबी माने जाने वाले अनुज यादव के ठिकानों पर छापेमारी की. ढाई घंटे तक चली तलाशी में क्या मिला, यह अभी स्पष्ट नहीं है.

विज्ञापन

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की विशेष टीम ने मंगलवार को शेखपुरा जिले के चेवाड़ा बाजार और एकरामा गांव में जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव के करीबी माने जाने वाले अनुज यादव के ठिकानों पर सघन छापेमारी की.

लगभग ढाई घंटों तक एकरामा गांव निवासी शिव टहल यादव के पुत्र अनुज यादव के घर पर ईओयू की टीम घर की तलाशी लेती रही. तलाशी के दौरान पहुंची पुलिस टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के इलाकों को अपने घेरे में ले रखा था.

दोनों जगहों पर घर की तलाशी लेने के बाद टीम के सभी अधिकारी और पुलिस जवान वापस लौट गए. वे लोग लगभग आधा दर्जन वाहनों पर सवार होकर यहां पहुंचे थे.

तलाशी के दौरान गिरफ्तारी या जब्ती को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

तलाशी और छापामारी के दौरान किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना सामने नहीं आई है. वहीं, घर की तलाशी के दौरान टीम द्वारा बरामद किए गए किसी भी दस्तावेज या अन्य आपत्तिजनक सामग्री को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी किसी को नहीं दी गई है.

इस अचानक हुई छापामारी की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई. स्थानीय सूत्रों ने बताया कि अनुज यादव जमुई के चर्चित जिला परिषद अध्यक्ष पति गुड्डू यादव के बेहद खास लोगों में गिने जाते हैं.

Also Read : गया जी में छात्रों के प्रदर्शन से यातायात प्रभावित, सड़क पर उतरे SSP और SP, बिहार बंद का दिखा असर


विज्ञापन
Niranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन