गुजरात पुलिस ने शेखपुरा में दो साइबर ठगों को दबोचा
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2020 7:58 AM
गुरुवार की देर रात गुजरात पुलिस शेखोपुरसराय थाने पहुंचकर विभिन्न गांवों में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने कबीरपुर गांव के संजय कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं, एक अन्य मामले में शेखोपुरसराय पुलिस ने पांची गांव से धोखाधड़ी के आरोपित सोनू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.
शेखोपुरसराय : गुरुवार की देर रात गुजरात पुलिस शेखोपुरसराय थाने पहुंचकर विभिन्न गांवों में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने कबीरपुर गांव के संजय कुमार को गिरफ्तार किया. वहीं, एक अन्य मामले में शेखोपुरसराय पुलिस ने पांची गांव से धोखाधड़ी के आरोपित सोनू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. शेखोपुरसराय थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि सोनू पर पूर्व से ठगी के कई मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के समय आरोपित सोनू के यहां से एक मोबाइल बरामद किया गया. मोबाइल की छानबीन के दौरान कई बैंकों के अकाउंट के नंबर एवं अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपित सोनू को भी जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










