मारपीट और छिनतई मामले में 2017 से फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया था कुर्की वारंट

पुलिस गिरफ्त में आरोपी | Prabhat Khabar Network
Sheikhpura Crime News : शेखपुरा पुलिस ने मारपीट और छिनतई के मामले में 2017 से फरार चल रहे मुकेश महतो को गिरफ्तार किया है. कोर्ट द्वारा कुर्की वारंट जारी किए जाने के बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.
Sheikhpura Crime News : शेखपुरा के अरियरी थाना पुलिस ने हुसैनाबाद, विद्यापुर गांव में छापामारी कर मारपीट और छिनतई के मामले में लंबे अरसे से फरार चल रहे एक आरोपी को धर दबोचने में सफलता पाई है. गिरफ्तार फरार आरोपी की पहचान हुसैनाबाद विद्यापुर गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव महतो के पुत्र मुकेश महतो के रूप में की गई है. इस विशेष छापामारी का नेतृत्व अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर सपना कुमारी ने संयुक्त रूप में पुलिस बलों के साथ मिलकर की.
कोर्ट ने जारी किया था कुर्की वारंट
इस बाबत अरियरी थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में घटित घटना के मामले में पुलिस को वर्षों से चार अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश थी. मामले में अभियुक्तों की समय पर गिरफ्तारी न होने के कारण माननीय कोर्ट ने चारों के विरुद्ध कुर्की का वारंट जारी किया है. उन्हीं चार फरार आरोपियों की सूची में गिरफ्तार आरोपी मुकेश महतो भी शामिल था. उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य तीन फरार आरोपी निकटवर्ती नवीनगर ककरार गांव के रहने वाले हैं.
अन्य तीन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि उन तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु भी पुलिस टीम द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपी मुकेश महतो गिरफ्तारी के भय से काफी समय से लुक-छुपकर रह रहा था. शनिवार को पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया, जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया है.
Also Read : बिहारशरीफ : हरनौत स्टेशन पर मौसा-मौसी को लेने गया युवक, लौटा तो गायब थी बाइक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










