बिहारशरीफ : हरनौत स्टेशन पर मौसा-मौसी को लेने गया युवक, लौटा तो गायब थी बाइक

Author Sunil kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
आवेदन दिखाते पीड़ित

आवेदन दिखाते पीड़ित

Harnaut Railway Station : नालंदा के हरनौत रेलवे स्टेशन परिसर से दिनदहाड़े एक युवक की बाइक चोरी हो गई। परिवारिक शोक के कारण मौसा-मौसी को लेने स्टेशन पहुंचा युवक जब लौटा तो उसकी बाइक गायब थी। घटना के बाद पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है।

विज्ञापन

Harnaut Railway Station : नालंदा जिले के बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड स्थित हरनौत रेलवे स्टेशन परिसर से शनिवार सुबह दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है. बिंद थाना क्षेत्र के कथराही-सुरतपुर गांव निवासी मोहित जमादार अपनी हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल स्टेशन परिसर में खड़ी कर नई दिल्ली से राजगीर आने वाली श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से अपने मौसा-मौसी को लेने प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर गए थे. ट्रेन आने के बाद जब वह परिजनों के साथ लौटे तो उनकी बाइक गायब थी. काफी तलाश के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला.

पारिवारिक शोक के कारण स्टेशन पहुंचे थे युवक

मोहित जमादार ने बताया कि उनके साढ़ू का निधन हरनौत प्रखंड के पतासिया गांव में हो गया था. इसी वजह से उनके मौसा-मौसी दिल्ली से हरनौत पहुंचे थे. उन्हें स्टेशन से घर ले जाने के लिए वह सुबह मोटरसाइकिल से रेलवे स्टेशन आए थे.

हरनौत थाना पहुंचे तो जीआरपी में आवेदन देने की मिली सलाह

घटना के बाद पीड़ित हरनौत थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करानी चाही.पुलिस ने बताया कि घटना रेलवे स्टेशन परिसर में हुई है, इसलिए यह मामला जीआरपी थाना, बिहारशरीफ के अधिकार क्षेत्र में आता है. इसके बाद उन्हें जीआरपी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की सलाह दी गई.

स्टेशन परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग

दिनदहाड़े रेलवे स्टेशन परिसर से बाइक चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि स्टेशन परिसर में नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

Also Read : नालंदा : ससुर और बहू के बीच में था अवैध संबंध, एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या की कोशिश, 3 की मौत


विज्ञापन
Sunil Kumar

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन