नालंदा : वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत, खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन
नालंदा: खेत में वज्रपात से युवक की मौत, मातम

सांकेतिक तस्वीर

नालंदा के हिलसा में खेत जुताई के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के कृष्णा बिगहा गांव में रविवार की देर शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां खेत की जुताई करने के दौरान अचानक हुए वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान कृष्णा बिगहा गांव के रहने वाले भुवनेश्वर प्रसाद के 24 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार के रूप में की गई है.

पावर टिलर से खेत जोत रहा था युवक

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सुबोध कुमार रविवार की देर शाम अपने पावर टिलर से खेत की जुताई करने गए हुए थे. इसी दौरान मौसम खराब हो गया और अचानक तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली (वज्रपात) सीधे उनके ऊपर गिर गई. इसकी चपेट में आने से सुबोध कुमार गंभीर रूप से झुलस गए और अचेत होकर वहीं गिर पड़े.

अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

घटना के बाद आस-पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की मदद से उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए तत्काल हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने सघन जांच के बाद सुबोध कुमार को मृत घोषित कर दिया. इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार मच गई, जिससे पूरा माहौल बेहद गमगीन हो गया.

इधर, हादसे की आधिकारिक सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस भी अस्पताल परिसर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया. लेकिन, पीड़ित परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद पुलिस की अनुमति से परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए वापस अपने घर ले गए. इस असमय मौत के बाद से पूरे कृष्णा बिगहा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और शोक का माहौल है.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


विज्ञापन
Santosh Kumar

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन