रोटरी क्लब ऑफ नालंदा को मिला नया नेतृत्व, पदस्थापन समारोह में हुई कई अहम घोषणाएं

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल रोटेरियन

कार्यक्रम में शामिल रोटेरियन

Rotary Club of Nalanda : रोटरी क्लब नालंदा के 8वें पदस्थापन समारोह में रोटरी जिला 3250 की जिला गवर्नर अनु नारंग ने शिरकत की. इस अवसर पर नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया और समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

विज्ञापन

Rotary Club of Nalanda : बिहारशरीफ के रोटरी क्लब ऑफ नालंदा का आठवां पदस्थापन समारोह और रोटरी जिला 3250 की जिला गवर्नर का आधिकारिक दौरा रविवार देर रात राजगीर स्थित होटल इंडो होक्के में आयोजित किया गया. समारोह में नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया और समाज सेवा को नई गति देने का संकल्प लिया.

जिला गवर्नर अनु नारंग की मौजूदगी में हुआ समारोह

राजगीर स्थित होटल इंडो होक्के में आयोजित समारोह में रोटरी जिला 3250 की जिला गवर्नर रोटेरियन अनु नारंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. जिला गवर्नर नामित रोटेरियन डॉ. अजय कुमार विशिष्ट अतिथि तथा सहायक जिला गवर्नर रोटेरियन जोसेफ टी.टी. विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे. कार्यक्रम में विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी भाग लिया.

सेवा कार्यों और सदस्यता विस्तार का प्रस्तुत किया गया प्रतिवेदन

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और रोटरी प्रार्थना से हुई. इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार और निवर्तमान सचिव राजीव रंजन ने वर्ष 2025-26 की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि क्लब ने सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए. सदस्यता विस्तार अभियान के तहत सात नए सदस्य क्लब से जुड़े, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं.

गगन विरमानी बने अध्यक्ष, दिग्विजय नारायण सिंह ने संभाला सचिव पद

समारोह के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार ने अध्यक्ष पद का दायित्व रोटेरियन गगन विरमानी को सौंपा. वहीं निवर्तमान सचिव राजीव रंजन ने सचिव पद की जिम्मेदारी रोटेरियन दिग्विजय नारायण सिंह उर्फ टन्नू सिंह को सौंपी. नए अध्यक्ष गगन विरमानी ने सेवा कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और समाज में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प जताया. नए सचिव दिग्विजय नारायण सिंह उर्फ टन्नू ने वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए सेवा परियोजनाओं को और प्रभावी बनाने की बात कही.

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को किया गया सम्मानित

समारोह में क्लब के उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया. वर्ष का उत्कृष्ट रोटेरियन सम्मान दिग्विजय नारायण सिंह उर्फ टन्नू को दिया गया, जबकि वर्ष का सर्वश्रेष्ठ रोटेरियन सम्मान डॉ. अजीत कुमार सिंह को प्रदान किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में राजीव रंजन ने आयोजन प्रभारी की भूमिका निभाई और समारोह का संचालन डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया.

समाज में स्थायी बदलाव लाने का दिया संदेश

मुख्य अतिथि अनु नारंग ने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाना है. उन्होंने नए नेतृत्व से इसी सोच के साथ कार्य करने का आह्वान किया. जिला गवर्नर नामित डॉ. अजय कुमार, सहायक जिला गवर्नर जोसेफ टी.टी. और पूर्व जिला गवर्नर संदीप नारंग ने भी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं.

सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

समारोह में रोटरी क्लब बिहारशरीफ, तथागत, राजगीर, शेखपुरा सेंट्रल, नवादा, नवादा राजश्री तथा इनर व्हील क्लब के पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ. इस दौरान सभी सदस्यों ने सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया.

Also Read : नालंदा में 2024 जैसी स्थिति से बचने की तैयारी, हरनौत में तटबंध बचाने के लिए हजारों सैंड बैग तैयार, जल संसाधन विभाग अलर्ट


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन