बिहारशरीफ में ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्ती, 60 वाहन जब्त, कई के चालान कटे, जानिए क्या है मामला?
ई रिक्शा का जांच करते पुलिस पदाधिकारी
यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है. मोगलकुआं में विशेष अभियान चलाकर करीब 60 ई-रिक्शा जब्त किए गए हैं. इस कार्रवाई से चालकों में हड़कंप मच गया है.
e-rickshaw raid: शहर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. सोहसराय थाना क्षेत्र के मोगलकुआं इलाके में विशेष जांच अभियान चलाकर पुलिस ने करीब 60 ई-रिक्शा जब्त किए. इस कार्रवाई के बाद ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया.
जरूरी दस्तावेज नहीं रखने वालों पर कार्रवाई
यातायात थानाध्यक्ष ने बताया कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में ऐसे ई-रिक्शा चालक मिल रहे हैं, जिनके पास यातायात से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं. इसके अलावा कई स्थानों पर नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने की शिकायतें भी मिल रही हैं. पुलिस ऐसे मामलों की जांच कर कार्रवाई कर रही है.
सड़क पर बेतरतीब पार्किंग पर भी नजर
मुख्य मार्ग और सड़क किनारे ई-रिक्शा को बेतरतीब तरीके से खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों पर भी पुलिस की नजर है. इसी को देखते हुए मोगलकुआं इलाके में विशेष जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा जब्त किए गए. वहीं, नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के चालान भी काटे गए.
लगातार जारी रहेगा जांच अभियान
यातायात थानाध्यक्ष ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा. बिना जरूरी दस्तावेज ई-रिक्शा चलाने, नाबालिगों से वाहन चलवाने और सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से ई-रिक्शा खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
चालकों से नियमों का पालन करने की अपील
यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. पुलिस ने कहा कि वाहन चलाते समय चालक सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और सड़क पर यातायात व्यवस्था बाधित न करें. अभियान के बाद ई-रिक्शा चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए