राजगीर के श्याम किशोर भारती बने चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय मंत्री, डॉ. प्रेम कुमार ने किया नियुक्त

Updated:
विज्ञापन

श्याम किशोर भारती की फाइल फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजगीर के सामाजिक कार्यकर्ता श्याम किशोर भारती को अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है. डॉ. प्रेम कुमार द्वारा की गई इस नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है. श्री भारती समाज के शैक्षणिक उत्थान और शोषित-वंचित वर्गों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

विज्ञापन

Nalanda News: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सह अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राजगीर के सामाजिक कार्यकर्ता श्याम किशोर भारती को महासभा का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया है. उनके मनोनयन से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जतायी गयी है. सामाजिक क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और समाज सेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

विज्ञापन

चंद्रवंशी समाज के शैक्षणिक उत्थान पर करेंगे काम

श्याम किशोर भारती चंद्रवंशी समाज के अधिकारों, शैक्षणिक उत्थान और युवाओं को एकजुट करने की दिशा में कार्य करेंगे. राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किये जाने पर उनके मित्रों और हितैषियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं.

सामाजिक न्याय और शोषित-वंचित वर्गों की आवाज उठाने की बात

श्याम किशोर भारती ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे. चंद्रवंशी सहित अतिपिछड़ा समाज के विकास, सामाजिक न्याय और शोषित-वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई

मनोनयन पर राष्ट्रीय महामंत्री रणविजय सिंह चंद्रवंशी, दक्षिण बिहार प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण चंद्रवंशी, भागवत प्रसाद, विष्णु चंद्रवंशी, डॉ सुबोध कुमार, शीतल राम, नवल प्रसाद, रणजीत सिंह चंद्रवंशी, इंद्रमोहन सिंह निराला, गणेश कुमार, नंदलाल सिंह समेत अन्य लोगों ने श्याम किशोर भारती को बधाई दी.

दानापुर में बाढ़ राहत पर बैठक के बीच शोर-शराबा, पंचायतों को बाढ़ग्रस्त घोषित करने की मांग; राहत सामग्री पर भी हुआ विवाद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन