कैशलेस लेनदेन को दें बढ़ावा बैंक में लगायी गयी स्वाइप मशीन

शेखपुरा : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में एटीएम कार्ड से 24000 रुपये प्रति सप्ताह निकासी कर सकते हैं. चांदनी चौक स्थित इस शाखा में ग्रीन चैनल काउंटर के तहत चार स्वाइप मशीन लगाये गये हैं. इसके अलावा रुपया जमा करने या किसी हित या मित्र के बैंक खाता में रुपया भेजने के लिए […]
शेखपुरा : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में एटीएम कार्ड से 24000 रुपये प्रति सप्ताह निकासी कर सकते हैं. चांदनी चौक स्थित इस शाखा में ग्रीन चैनल काउंटर के तहत चार स्वाइप मशीन लगाये गये हैं. इसके अलावा रुपया जमा करने या किसी हित या मित्र के बैंक खाता में रुपया भेजने के लिए भी एक मशीन शाखा में कार्यरत हैं. जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेन्द्र कुमार लाल ने बताया कि एसबीआई के मुख्य प्रबंधक संजीव कुमार ने शनिवार को जिलाधिकारी से मिलकर
उन्हें बैंक के पेपरलेस लेन देन से अवगत कराया. इस सेवा का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित करने की अपील भी जिला प्रशासन से की गयी. बैंक प्रबंधक ने डीएम को बताया कि कैशलेस लेनदेन में लोगों को पंक्तिबद्ध होने की आवश्यकता नहीं है. बैंक पर लगे इन मशीन से बिना समय गवाये रुपये प्राप्त कर सकते है. यह भी तब जब एटीएम से रुपये निकालने की पाबंदी महज 2500 रुपये की है. बैंक मैनेजर ने जिला प्रशासन के माध्यम से लोगों को पारंपरागत बैंक लेन देन से हटकर कार्ड आधारित बैंक लेनदेन करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




