सदर अस्पताल में लोगों का हंगामा बच्चे से नहीं मिलने देने पर फूटा आक्रोश

शेखपुरा़ : लावारिस बच्चे को उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भरती कराने के बावजूद उसी महिला को ही जब उस बच्चे से मिलने से रोक दिया गया, तो आक्रोशितों ने जम कर हंगामा किया. एसएनसीयू के समक्ष हंगामा मचा रहे लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर मनमानी एवं उस बच्चे को […]
शेखपुरा़ : लावारिस बच्चे को उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल के एसएनसीयू में भरती कराने के बावजूद उसी महिला को ही जब उस बच्चे से मिलने से रोक दिया गया, तो आक्रोशितों ने जम कर हंगामा किया. एसएनसीयू के समक्ष हंगामा मचा रहे लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर मनमानी एवं उस बच्चे को अनाथालय भेजे जाने की आड़ में उसका सौदा कर दिये जाने का आरोप लगाया. इस दौरान उस बच्चे को उठानेवाली मां एवं उसके साथ मौजूद लोगों ने कहा कि अब उसे उस बच्चे से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है. जबकि इस महिला ने न केवल उस बच्चे की जान बचायी बल्कि इलाज के दौरान खर्च होनेवाली राशि का भी व्यय किया और दिन-रात बच्चे की सेवा में लगी रही. यह कैसा कानून है कि जान बचानेवाली उस मां को ही उस बच्चे से मिलने तक नहीं दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




